समस्तीपुर, जुलाई 17 -- पूसा। समस्तीपुर जिला साइक्लिंग संघ की टीम 18वीं राज्य सीनियर, जूनियर एवं सब-जूनियर रोड साइक्लिंग चौंपियनशिप में भाग लेने के लिए गऱखा, सारण के लिए शुक्रवार को रवाना हो गई। यह राज्य स्तरीय प्रतियोगिता 18 एवं 19 जुलाई को सारण साइक्लिंग एसोसिएशन एवं साइक्लिंग एसोसिएशन ऑफ बिहार के तत्वावधान में आयोजित की जा रही है। जिसमें बिहार के विभिन्न जिलों के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। समस्तीपुर जिला साइक्लिंग संघ की ओर से जूनियर वर्ग में सुंदरम कुमार, सब-जूनियर वर्ग में सूरज कुमार एवं प्रबंधक ओम बाबू प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए रवाना हो गये हैं। समस्तीपुर जिला साइकलिंग संघ के सचिव मनीष कुमार ने खिलाड़ियों से उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। यह भी पढ़ें- बालक अंडर-15 की टीम मुंगेर के लिए रवाना यह भी पढ़ें- फो...