पटना, जनवरी 7 -- बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा जिला सांख्यिकी पदाधिकारी और सहायक निदेशक की (मुख्य लिखित) प्रतियोगिता परीक्षा की तिथि घोषित कर दी गयी है। यह परीक्षा 29 एवं 30 जनवरी को होगी। आयोग ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा से संबंधित विस्तृत परीक्षा कार्यक्रम बिहार लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर प्रदर्शित किया गया है। अभ्यर्थियों को सलाह दी गयी है कि वे समय-समय पर आयोग की वेबसाइट पर जाकर परीक्षा कार्यक्रम और दिशा-निर्देशों की जानकारी प्राप्त करें। सभी उम्मीदवारों को अपना प्रवेश पत्र ऑनलाइन माध्यम से डाउनलोड करना होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...