लखीमपुरखीरी, अप्रैल 29 -- जिला सहकारी बैंक कर्मी पिछले पांच सालों से मांगों को लेकर आवाज उठाते आ रहे, लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हो सकी। को-आपरेटिव बैंक्स स्टाफ एसोसिएशन के तहत सभी बैंकों के कर्मचारियों ने बैज धारण कर व काली पट्टी के साथ विरोध प्रदर्शन किया। चेतावनी दी कि उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया तो वह लोग लखनऊ में धरना प्रदर्शन करेंगे। विरोध प्रदर्शन के बाद कर्मचारियों ने आयुक्त एवं निबंधक सहकारिता को आठ सूत्रीय मांगों का ज्ञापन भेजा। बताया कि जिला बैंकों में मानव संसाधन की दयनीय स्थिति, प्रदेश के 16 जिला बैंकों के कर्मचारियों का दशकों से लंबित वेतन पुनरीक्षण, एक अप्रैल 2021 से से वाजिब हुए वेतन पुनरीक्षण का प्रतिबन्धिहीन क्रियान्वयन, एक अप्रैल 2026 से वाजिब हो रहे वेतन पुनरीक्षण के लिए अधिकारिक कमेटी का गठन जिसमें संगठन का प्रतिनिधित्...