देहरादून, जून 10 -- देहरादून में जिला सहकारी भेषज संघ में फिर से कांग्रेस ने कब्जा किया है। साल 1988 से अभी तक लगातार कांगेस का इस बोर्ड में कब्जा है। बोर्ड में मंजू शर्मा अध्यक्ष और संजय काला निर्विरोध उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं। देहरादून में जिला सहकारी भेषज संघ का 9 जून को चुनाव हुआ था। इस चुनाव में 11 निदेशकों में से 10 पर कांग्रेस का कब्जा रहा। भाजपा के हाथ एक निदेशक आया। पूर्व मेयर प्रत्याशी व कांग्रेस नेता वीरेंद्र पोखरियाल ने बताया कि बुधवार को जिला सहकारी भेषज संघ देहरादून के निर्वाचन हुए। सभापति यानि अध्यक्ष के तौर पर मंजू शर्मा और उपसभापति संजय काला निर्विरोध निर्वाचित हुए। यह भी पढ़ें- सुधीर राय अध्यक्ष और दाताराम निर्विरोध बने उपाध्यक्ष बताया कि मंजू शर्मा 2018 से 2023 तक सहकारी बाजार में निदेशक रहीं हैं। इससे पहले भेषज संघ ...