सोनभद्र, फरवरी 2 -- दुद्धी। जिला सहकारी बैंक लिमिटेड मिर्जापुर शाखा दुद्धी परिसर में सोमवार को बैंक के भवन का कायाकल्प एवं आधुनिकीकरण को लेकर उद्घाटन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि बैंक के सभापति डॉ. जगदीश सिंह पटेल ने कायाकल्प भवन का उद्घाटन किया। इस दौरान समितियों के तमाम वक्ताओं ने अपने अपने विचार रखे। बताया कि जर्जर बैंक के आधुनिकरण का प्रस्ताव जैसे बोर्ड से आया उस पर मुहर लगाई गई थी। बैंक जीर्ण शीर्ण अवस्था में था, जिसका कायाकल्प होने से निश्चितरूप से यहां के उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी, साथ ही बैंक स्वच्छ और सुंदर होगा। यह बैंक मात्र 3 प्रतिशत ब्याज दर पर किसानों व व्यापारियों आदि को लोन देती है। यह बैंक उपभोक्ताओं को हर तरह की सुविधाएं देती है। इस मौके पर उपजिलाधिकारी निखिल कुमार, चेयरमैन कमलेश मोहन, राजकुमार यादव, अलोपी अग...