मऊ, मई 5 -- मऊ, संवाददाता। जिला सहकारी बैंक लिमिटेड कार्यालय पर चेयरमैन अखिलेश तिवारी की अध्यक्षता में बोर्ड की बैठक आयोजित की गई। जिसमें बैंक से जुड़े कई अहम बिंदुओं पर चर्चा की गई। साथ ही बैंक को और लाभ में पहुंचाने के लिए सुझाव लिए गए। चेयरमैन अखिलेश तिवारी ने वर्ष 2025 तक के नए एवं पुराने बकाए की स्थिति की जानकारी ली और एक लाख रुपये से अधिक के बकाएदारों से वसूली तेज करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही डिफॉल्टर सदस्यों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई सुनिश्चित करने पर जोर दिया। वहीं अधिकारियों ने दीर्घकालीन ऋण वसूली, डिमांड नोटिस जारी करने और समितियों की प्रगति रिपोर्ट की भी समीक्षा की। बी-पैक्स के कंप्यूटरीकरण के अंतर्गत चयनित समितियों के कार्यों, डेटा मिलान एवं वर्किंग स्टेटमेंट और बैलेंस शीट तैयार करने की स्थिति पर चर्चा हुई। केसीसी के अंतर्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.