जिला सहकारी बैंक कर्मचारी 22 मई को देंगे धरना
लखनऊ, मई 8 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता मांगें पूरी न होने के विरोध में जिला सहकारी बैंक कर्मचारी 22 मई को धरना देंगे। जिला सहकारी बैंकों में कर्मचारियों व संसाधनों की कमी, 30 वर्षों से 16 जिला सहकारी बैंकों के कर्मचारियों का वेतन पुनरीक्षण न होने सहित विभिन्न मांगों को लेकर राजधानी स्थित आयुक्त एवं निबंधक कार्यालय में प्रदर्शन किया जाएगा।कोऑपरेटिव बैंक स्टाफ एसोसिएशन के पदाधिकारी अपनी मांगों को लेकर आयुक्त एवं निबंधक से मिले और अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। संगठन के महामंत्री एएन सिंह ने कहा कि कर्मचारियों की लंबित मांगें पूरी न होने से उनमें रोष है। विभागीय उपेक्षा से कर्मचारी नाराज हैं। ऐसे में अब आंदोलन तेज किया जाएगा। प्रतिनिधि मंडल में संगठन के उपाध्यक्ष अजय पाल सिंह व महिपाल शर्मा भी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.