आगरा, मार्च 3 -- जिला सराफा एसोसिएशन द्वारा होली महोत्सव का भव्य आयोजन शहर के एक होटल में किया गया। एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकमनाएं दी। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान गणेश की स्तुति एवं वंदना के साथ किया गया। प्रारंभिक प्रस्तुति में नन्हे-मुन्ने बच्चों द्वारा लोकगीतों पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया गया, जिसने सभी का मन मोह लिया। हाऊजी गेम का सफल संचालन मोनिका अग्रवाल एवं मयूरी अग्रवाल द्वारा किया गया। इसमें सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इसके अतिरिक्त कपल गेम्स एवं बच्चों के लिए विभिन्न मनोरंजक प्रतियोगिताओं का आयोजन डिंपल अग्रवाल, श्वेता अग्रवाल,गहना अग्रवाल द्वारा किया गया। संगीत कलाकारों ने होली के लोकप्रिय गीतों की प्रस्तुति देकर समां बांध दिया। उपस्थित सदस्यों ने गीतों की धुन पर नृत्य कर ब्रज की पारंपरिक होली का भरपूर आनंद लि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.