दरभंगा, अप्रैल 2 -- दरभंगा। आगामी चार अप्रैल को हराही तालाब के पास स्थित बहुउद्देशीय भवन में दरभंगा जिला फुटपाथ विक्रेता मजदूर संघ का जिला सम्मेलन सह सम्मान समारोह होगा। इसे लेकर संघ की ओर से तैयारी चल रही है। यह जानकारी देते हुए संघ के मुख्य संरक्षक आरके दत्ता व कार्यकारी अध्यक्ष कारी गामी ने बताया कि कार्यक्रम दिन के 11 बजे से शुरू होगा। इस कार्यक्रम में नासवी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चन्द्र प्रकाश सिंह, केवटी विधायक डॉ. मुरारी मोहन झा, ग्रामीण विधायक ईश्वर मंडल, महापौर, उप महापौर, पार्षदों सहित कई राष्ट्रीय व प्रादेशिक स्तर के नेता शामिल होंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...