लातेहार, मई 16 -- लातेहार, संवाददाता। डीसी संदीप कुमार की अध्यक्षता में जिला समाज कल्याण, जिला बाल कल्याण इकाई ,जिला बाल संरक्षण से संबंधित कार्यों की समीक्षात्मक बैठक का आयोजन समाहरणालय सभागार में किया गया।

बाल संरक्षण मामलों की जानकारी बैठक में जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी रीना कुमारी ने माह अप्रैल में जिले में पंजीकृत बाल संरक्षण से संबंधित मामलों की जानकारी देते हुए बताया कि अप्रैल माह में कुल 21 मामले दर्ज किए गए हैं। इनमें बाल श्रम, बाल विवाह के, अपहरण (किडनैप), गुमशुदा बच्चों, पॉक्सो एक्ट तथा सीसीएल का मामला शामिल है।

डीसी के निर्देश बैठक में मिशन वात्सल्य व जिला बाल संरक्षण इकाई के कार्यों की समीक्षा के क्रम में डीसी ने बच्चों के संरक्षण, पुनर्वास, स्पॉन्सरशिप, चाइल्ड हेल्पलाइन एवं संवेदनशील मामलों में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित कर...