लातेहार, फरवरी 26 -- लातेहार,संवाददाता। डीसी उत्कर्ष गुप्ता व एसपी कुमार गौरव की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में डीसी ने कहा कि प्रशासन द्वारा लगातार सख्त कार्रवाई किए जाने के बावजूद सड़क दुर्घटनाओं में अपेक्षित कमी नहीं आ रही है, जो चिंताजनक है। इस पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए विशेष कार्ययोजना बनाकर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होने दुर्घटना के पश्चात होने वाली मौतों में कमी लाने के लिए गोल्डन ऑवर के महत्व पर बल दिया। इसके लिए आमजनों में व्यापक जागरूकता अभियान चलाने का निर्देश दिया। बैठक में सड़क दुर्घटना के घायलों को गोल्डन ऑवर में अस्पताल पहुंचाने वाले गुड समारिटन को प्रोत्साहित करने के संबंध में भी चर्चा की गई। बताया गया कि ऐसे व्यक्तियों को 2,000 स...