भदोही, अप्रैल 10 -- बाबूसराय। उत्तर प्रदेश वित्ती विहीन शिक्षक संघ के पदाधिकारियों की बैठक गुरुवार को बाबूसराय स्थित इंटरमीडिएट कालेज में हुई। इसमें वित्त विहीन शिक्षक संघ के अध्यक्ष एवं विधान परिषद के नेता प्रतिपक्ष लाल बिहारी द्वारा अंसराज तिवारी को शिक्षक संघ का संयोजक मनोनित किया गया। हंसराज तिवारी को जिला संयोजक बनने से जिले के शिक्षकों में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। इस दौरान हंसराज तिवारी ने बताया कि शिक्षक संघ ने हमें जो दायित्व सौंपा है, उसका बखूबी निर्वहन करुंगा। इस मौके पर लालदेव दुबे, कृष्ण किंकर मिश्र, धर्मेंद्र शर्मा, सतीश अवस्थी, लाल मोहन बिंद, जयशंकर अवस्थी, जय शंकर दुबे आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...