पीलीभीत, मार्च 10 -- पीलीभीत। जिला संयुक्त बार एसोसिएशन ने डीएम ज्ञानेंद्र सिंह से मुलाकात कर जंगल मार्गों के लिए जारी किए गए वनाधिकारियों के आदेश से होने वाली परेशानियों को बताया। इस बारे में जनहित को लेकर जिला संयुक्त बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजीव अवस्थी की अगुवाई में अधिवक्ताओं के प्रतिनिधिमंडल ने कलेक्ट्रेट में डीएम से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर अधिवक्ता अरुण मिश्रा, शम्स विकास, इशरत अली, मोहन लाल कश्यप,सुधीर मिश्रा, संजय सिंह,रामसरन वर्मा रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...