बेगुसराय, मई 19 -- नगर थाना क्षेत्र के मीरगंज मोहल्ला में मंगलवार को सरेशाम झपटमार गिरोह के बाइक सवार बदमाशों ने एक महिला के गले से 30 ग्राम सोने की चेन व चकती झपट लिया। उसके बाद बाइक से फरार हो गये। बाइक पर दो बदमाश थे। पीड़ित महिला जिला जनसंपर्क पदाधिकारी कार्यालय के प्रधान सहायक अशोक झाल की पत्नी कुमकुम झा है। घटना की खबर मिलते ही मोहल्ले में सनसनी फ़ैल गयी। घटना की खबर सुनते ही नगर थाना अध्यक्ष प्रदीप कुमार हिमांशु पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और मामले की जांच की। आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला। उचक्कों की धड़ पकड़ के लिए छापेमारी तेज बकर दी गईं है। डॉ. राजेश रौशन ने बताया कि बड़ा बाबू हमारे किरायेदार हैं। बाजार से पैदल ही अकेले आ रही थी। कचहरी रोड के अंबेडकार चौक से जैसे ही मीरगंज स्थित डेरा पर रही थी कि झपट मार गिरोह की शिकार ...