मुंगेर, मार्च 17 -- तारापुर,निज संवाददाता। तारापुर प्रखंड के धौनी में आयोजित मुंगेर जिला संतमत सत्संग के 51वें वार्षिक अधिवेशन के समापन के बाद सोमवार को मुंगेर जिला संतमत सत्संग समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में अधिवेशन में आए संतों को विदाई दी गई। इस दौरान सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि संतमत सत्संग का 52 वां जिला अधिवेशन खड़गपुर प्रखंड के जनार्दनडीह गांव में आयोजित होगा, जिसकी तिथि कुप्पाघाट आश्रम,भागलपुर द्वारा निर्धारित की जाएगी। बैठक में अगले तीन वर्षों के लिए जिला संतमत सत्संग समिति के पदाधिकारियों का चुनाव भी संपन्न हुआ। इसमें प्रमोद कुमार शर्मा को अध्यक्ष, सुदामा चौधरी को कोषाध्यक्ष तथा राजन कुमार चौरसिया को जिला प्रचार मंत्री चुना गया। वहीं शिवनारायण मंडल को संरक्षक,सदानंद तुरी उपाध्यक्ष,प्रमोद कुमार साह महासचिव और बांके बिह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.