गुमला, दिसम्बर 7 -- गुमला, प्रतिनिधि। जिला शिक्षा व प्रशिक्षण संस्थान के तत्वावधान में दो दिनी टीएलएम आधारित वर्कशॉप सह प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्या प्रियाश्री भगत और संकाय सदस्यों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। वर्कशॉप का संचालन शिक्षक और संकाय सदस्य कुमार सुंदरम भारद्वाज ने किया। प्रदर्शनी में शिक्षकों ने टीएलएम की प्रस्तुति रखी। जिसका प्राचार्या और संकाय सदस्यों ने निरीक्षण और मूल्यांकन किया। सभी प्रतिभागी शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र,पेन और डायरी देकर सम्मानित किया गया। दो दिनी कार्यक्रम में करीब 120 शिक्षकों ने भाग लिया और अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के सहयोग से आयोजन में सभी शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी दिखाई। मौके पर डॉ. रजना सिंह, सतीश कुमार पांडेय, घनश्याम महतो सहित अन्य शिक्षक और अधिकारी उपस्थ...