जहानाबाद, मार्च 31 -- जहानाबाद, नगर संवाददाता बिहार राज्य शिक्षक संयुक्त संघर्ष मोर्चा की समीक्षात्मक बैठक शंभू कुमार की अध्यक्षता में हुई। बैठक में जिले के सभी प्रखंडों के शिक्षक प्रतिनिधियों ने शिक्षकों के लंबित समस्याओं को विस्तार से रखते हुए जिला शिक्षा कार्यालय के कर्मी एवं पदाधिकारी की मनमानी, शिक्षकों की समस्या के प्रति उदासीनता तथा कार्य प्रणाली पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए रोष प्रकट किया। शिक्षक प्रतिनिधियों ने कहा कि दस महीने से स्थापना कार्यालय में शिक्षकों का सेवा पुस्त रखने के बाद बिना कारण बताए लौटा दिया गया है। विभिन्न प्रकार के बकाया वेतनों का भुगतान पिक एंड चूज के आधार पर किया जा रहा है। आवास भत्ता 10 प्रतिशत के जगह पर पांच प्रतिशत भुगतान किया जा रहा है। विशिष्ट शिक्षकों को वेतन में सुधार करने, प्रधान शिक्षकों का सेवा सं...