बक्सर, अप्रैल 10 -- बक्सर। जिला शिक्षा कार्यालय में पदस्थापित लिपिक हिमाद्री कुमार का तबादला नालंदा में कर दिया गया है। माध्यमिक शिक्षा के निदेशक ने जारी पत्र में कहा है कि क्षेत्रिय शिक्षा उपनिदेशक पटना प्रमंडल ने अनुशंसा की थी। अनुशंसा की समीक्षोपरांत प्रशासनिक दृष्टिकोण से जिला शिक्षा कार्यालय में हिमाद्री कुमार का तबादला किया है। वर्तमान में जिला शिक्षा अपीलीय प्राधिकार में कार्यरत थे। करीब एक वर्ष पूर्व उनका तबादला बक्सर में हुआ था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...