हरिद्वार, फरवरी 25 -- उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षा के दौरान जिला शिक्षाधिकारी प्राथमिक अमित कुमार चंद ने पीएमश्री जीजीआईसी ज्वालापुर, सरस्वती विद्या मंदिर, जीआईसी सलेमपुर और सावित्री शिक्षा सदन रावली महदूद का निरीक्षण कर परीक्षा ड्यूटी में तैनात शिक्षकों को निर्देश दिए। जीआईसी सलेमपुर में मंगलवार को डमी परीक्षार्थी पकड़े गए थे। पीएमश्री जीजीआईसी ज्वालापुर में निरीक्षण के दौरान जिला शिक्षा अधिकारी ने परीक्षा कक्ष, उप संकलन केंद्र, पानी की व्यवस्था और अन्य कक्षों की जांच कर संतुष्टि जताई। उन्होंने बताया कि जिस विद्यालय के डमी परीक्षार्थी पकड़े गए थे वहां कानूनी कार्यवाही चल रही है। उन्होंने जीआईसी सलेमपुर परीक्षा केंद्र के स्टाफ और प्रधानाचार्य का हौसला बढ़ाया। जीजीआईसी की प्रधानाचार्य पूनम राणा ने बताया कि बुधवार को इंटर की जीव विज्ञान की परीक्...