बागेश्वर, दिसम्बर 25 -- गरुड़। अपर शिक्षा निदेशक माध्यमिक कुमाऊं मंडल एसपी सेमवाल ने जिले के विभिन्न स्कूलों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने प्रधानाचार्य व शिक्षकों से पढ़ाई को रुचिकर व प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। कहा कि खंड व जिला स्तर पर अधिकारी किसी भी शिक्षक की समस्याएं लंबित न रखें। गुरुवार को जीआईसी गरुड़ के निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभिन्न स्तर पर जानकारी हासिल की। स्कूल की व्यवस्थाओं पर संतोष जताया। प्रधानाचार्य गिरीश चंद्र सिंह ने स्कूल के पठन-पाठन एवं संसाधनों की जानकारी हासिल की। सेमवाल ने शिक्षकों से स्कूली शिक्षा के प्रति सजग रहने को कहा। स्कूल प्रशासन से शैक्षणिक और व्यवस्थागत सुधार लाने को कहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.