सहारनपुर, मई 26 -- सहारनपुर, संवाददाता। 26 मई को मनाए जाने वाले शहीद एवं समर्पण दिवस की पूर्व संध्या पर सोमवार को उ.प्र.उद्योग व्यापार मण्डल की जिला इकाई के तत्वावधान में स्थानीय रेलवे रोड जिला मुख्यालय कार्यालय के प्रांगण में शहीद एवं समर्पण दिवस का आयोजन किया गया जिसमें व्यापारी प्रतिनिधियों द्वारा व्यापारी एकता एवं व्यापारिक हितों के लिए संघर्ष में अपने प्राण न्यौछावर करने वाले उ.प्र. में बहादुर साथियों को भावभीनी व पुष्पाजंलि अर्पित की गयी और उनकी स्मृति में मौन भी रखा गया। यह भी पढ़ें- व्यापार मंडल ने मनाया स्थापना दिवसशहीद व्यापारियों की याद में जिलाध्यक्ष शीतल टण्डन ने कहा कि जो बहादुर व्यापारी व्यापार जगत के लिए संघर्ष करते हुए कर्तव्य की वेदी पर शहीद हो गये ऐसे बहादुर व निष्ठावान व्यापारियों को व्यापारी श्रद्धाजंलि अर्पित कर रहे ...