बलिया, जनवरी 24 -- बलिया, संवाददाता। जिला वॉलीबॉल एसोसिएशन की ओर से आयोजित जिला वॉलीबॉल चैंपियनशिप के रोमांचक उद्घाटन मुकाबले में नरही ने नागाजी सरस्वती विद्या मंदिर की टीम को मात दिया। शनिवार को वीर लोरिक स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित दो दिवसीय चैंपियनशिप का उद्घाटन जिला वॉलीबाल एसोसिएशन के चेयरमैन अजीत राय ने किया। बतौर मुख्य अतिथि अजीत राय ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते हुए कहा कि जिले के वॉलीबाल खिलाड़ी प्रदेश में अपनी मजबूत दस्तक दे रहे हैं, निकट भविष्य में जिले के खिलाड़ियों से और बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है। उद्घाटन मुकाबले में पुरुष वर्ग में नरही ने नागाजी को 25-21, 25-22 से, सनबीम स्कूल अगरसंडा ने ज्ञानपीठिका स्कूल को 25-18, 25-14 से, एकौनी ने बैरिया को 25 -19, 16-25, 25-18 से, बसरिकापुर ने कुरेजी को 25-15, 25-19 से पराजित क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.