गोपालगंज, जून 26 -- गोपालगंज।जिला विधिज्ञ संघ के चुनाव के लिए पड़े मतों की गिनती का काम गुरुवार की देर रात तक जारी रहा। शाम तक ही अध्यक्ष , उपाध्यक्ष, महासचिव, कोषाध्यक्ष, अंकेक्षक तथा सहायक सचिव पद के मतों की गिनती हो गई थी। जबकि संयुक्त सचिव तथा पुस्तकालय समिति सदस्य के तीन तीन पदों, वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य के पांच पदों व कार्यकारिणी सदस्य के सात पदों के मतों की गिनती का कार्य देर रात तक संपन्न हुआ। संयुक्त सचिव के रूप में आलोक कुमार तिवारी, चंद्रभूषण तिवारी व अखिलेश्वर ठाकुर निर्वाचित हुए। वहीं पुस्तकालय समिति के लिए धनंजय उपाध्याय, बिनय कुमार सिन्हा व राजेश कुमार तिवारी चुने गए। वरिष्ठ कार्यकारिणी के तीन पदों के लिए हुए चुनाव में आद्यानंद कुमार उर्फ रामाजी प्रसाद, विपिन बिहारी पांडेय व देवेंद्र नाथ तिवारी चुने गए। जबकि महिलाओं के लिए ...