औरंगाबाद, मार्च 26 -- औरंगाबाद जिला विधिज्ञ संघ के लॉयर्स हॉल में जिला विधिज्ञ संघ की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी समिति 2026-28 का शपथ ग्रहण कार्यक्रम गुरुवार को आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजीव रंजन कुमार, वरिष्ठ अतिथि परिवार न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश अरूण कुमार, जिला जज प्रथम विश्व विभूति गुप्ता, जिला जज द्वितीय आनंदिता सिंह, जिला जज तृतीय अशोक कुमार गुप्ता, जिला जज चतुर्थ दिव्या वशिष्ठ, जिला जज पंचम ‌उमेश प्रसाद, जिला जज छह लक्ष्मीकांत मिश्रा, जिला जज नवम पंकज पांडेय, स्पेशल उत्पाद कोर्ट के न्यायाधीश कन्हैया प्रसाद यादव, एसीजेएम प्रदीप चंद्रा थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरीय अधिवक्ता महेंद्र प्रसाद सिंह ने की। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजीव रंजन कुमार को अध्यक्ष, सचिव और नवनिर्वाचित सदस्यों ने संयुक...