औरंगाबाद, मार्च 12 -- औरंगाबाद जिला विधिज्ञ संघ की 27 सदस्यीय कार्य समिति 2026-28 का चुनाव तीन मतदान केन्द्रों पर गुरुवार को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। कुल 89 प्रतिशत मतदान हुआ। चुनाव समिति के अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद सिंह, सहायक सदस्य कामता प्रसाद सिंह, सरोज रंजन सिन्हा, राधेश्याम सिंह और अभय कुमार ने बताया कि इस चुनाव के लिए कुल 847 मतदाता थे। इसमें से 756 मतदाताओं ने मतदान की प्रक्रिया में भाग लिया। मतदान केंद्र संख्या-1 पर 268 मतदाताओं ने मतदान किया। मतदान केंद्र संख्या-2 पर 272 मतदान हुआ वहीं मतदान केंद्र संख्या-3 पर 216 की संख्या में अधिवक्ता मतदाताओं ने मतदान में हिस्सा लिया। कुल 756 लोगों ने अपने मत का प्रयोग किया। अध्यक्ष, महासचिव सहित विभिन्न पदों के लिए अधिवक्ताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.