औरंगाबाद, फरवरी 21 -- औरंगाबाद, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिला विधिज्ञ संघ, औरंगाबाद में नई कार्यसमिति 2026-28 का चुनाव 12 मार्च को होगा। इसके लिए 23 फरवरी से नामांकन का कार्य शुरू हो जाएगा। इसको लेकर सरगर्मी काफी तेज हो गई है। जिला विधिज्ञ संघ और न्यायालय परिसर में अधिवक्ता चुनावी चर्चा में लगे हुए हैं। कार्यसमिति, अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष सहित 27 सदस्यीय टीम का चुनाव होना है। इस बार मतदाताओं की संख्या सर्वाधिक 846 हो गई है। इस चुनाव को लेकर अभी तक तीन दर्जन नामांकन पत्र निर्गत जारी हुए हैं। नामांकन पत्र 25 फरवरी तक निर्गत किया जाएगा। इस चुनाव में जिला विधिज्ञ संघ, औरंगाबाद के अध्यक्ष विजय कुमार पाण्डेय, महासचिव जगनारायण सिंह, पूर्व अध्यक्ष रसिक बिहारी सिंह, पूर्व सचिव परशुराम सिंह, पूर्व सचिव नागेन्द्र सिंह सहित कई वर्तमान कार्यसमिति सदस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.