देवघर, मार्च 28 -- मारगोमुंडा, प्रतिनिधि। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देशानुसार झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में 29 मार्च रविवार को मारगोमुंडा प्रखंड कार्यालय में आयोजित होने वाले विधिक सेवा सह सशक्तिकरण शिविर रथ को बीडीओ शशि संदीप सोरेन ने शनिवार को प्रखंड कार्यालय परिसर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जागरूकता रथ को रवाना करने के पश्चात बीडीओ ने कहा कि विधिक सेवा सह सशक्तिकरण शिविर के व्यापक रूप से प्रचार-प्रसार के लिए रथ को रवाना किया गया है। इसके साथ ही बीडीओ ने प्रखंड वासियों से शिविर में ज्यादा से ज्यादा लोगों को पहुंचकर विधिक सेवा प्राधिकार के तहत लोगों को मिलने वाली नि:शुल्क कानूनी जानकारी प्राप्त करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि विधिक सेवा प्राधिकरण भारत में एक वैधानिक संस्था है, जो विधिक सेवा प्राधि...