पाकुड़, मार्च 22 -- पाकुड़, प्रतिनिधि। झालसा रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के तत्वाधान में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ दिवाकर पांडेय के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ सचिव रूपा बंदना किरो की अध्यक्षता में डालसा सभागार में विश्व जल दिवस कार्यक्रम मनाया गया। उक्त कार्यक्रम में सचिव रूपा बंदना किरो ने बताया कि हर साल हम सब 22 मार्च को विश्व जल दिवस के रूप में मनाते हैं। इस दिवस को मनाने का उद्देश्य जल संबंधित चुनौतियों का समाधान करने, पानी के जिम्मेदार उपयोग और अपशिष्ट को कम करने का प्रोत्साहित करने एवं सभी के लिए स्वस्छ जल और स्वच्छता सुनिश्चित करना है। जल स्रोतों तालाबों, नदियों और झीलों में बढ़ता प्रदूषण, चाहे वह शहरी कचरे से हो या कृषि से निकलने वाले रासा...