जिला विधिक सेवा प्राधिकार ने लगाया विधिक जागरूकता शिविर
भागलपुर, जुलाई 28 -- फारबिसगंज से अमरेन्द्र कुमार की रिपोर्ट बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, पटना के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार, व्यवहार न्यायालय, अररिया द्वारा रविवार को फारबिसगंज प्रखंड के खवासपुर पंचायत सरकार भवन में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के पैनल अधिवक्ता राहुल रंजन ने नि:शुल्क विधिक सहायता, महिला एवं बाल अधिकार, घरेलू हिंसा, दहेज निषेध, साइबर अपराध, उपभोक्ता संरक्षण, आरटीआई, भूमि विवाद, सड़क सुरक्षा, मध्यस्थता, राष्ट्रीय लोक अदालत तथा नए आपराधिक कानूनों की जानकारी दी। उन्होंने 18 जुलाई 2026 को आयोजित होने वाली विशेष लोक अदालत सहित विभिन्न विधिक योजनाओं के बारे में भी लोगों को जागरूक किया। राहु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.