कोडरमा, अप्रैल 28 -- कोडरमा। झारखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, रांची के निर्देश के आलोक में जिला विधिक सेवा प्राधिकार कोडरमा के तत्वावधान में आम लोगो को गर्म लू से राहत दिलाने को लेकर आम लोगो के बीच पीने का पानी व ओआरएस सहित अन्य सामग्रियों का वितरण किया गया। कोडरमा के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार रमाकांत मिश्रा के कुशल मार्ग दर्शन में एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव गौतम कुमार के नेतृत्व में जिला विधिक सेवा प्राधिकार कोडरमा की टीम द्वारा यह विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान पारा लीगल वोलेंटियर द्वारा कोडरमा बाजार, डोमचांच , फुलवरिया , लोकाई, इंदरवा, नगरखारा सहितअन्य इलाकों में इन सामग्रियों का वितरण किया गया। यह भी पढ़ें- मारवाड़ी युवा मंच के सदस्यों ने एसपी से की मुलाकात, किया सम्मानित...