सिमडेगा, दिसम्बर 13 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। व्यवहार न्यायालय परिसर में शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराना तथा आमजन में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। शिविर में एडीजे नरंजन सिंह सहित कुल पांच लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर समाज के लिए प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के दौरान पीडीजे राजीव कुमार सिन्हा सहित अन्य न्यायिक अधिकारी उपस्थित थे। -

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...