लखीसराय, मार्च 29 -- लखीसराय, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव विधानंद सागर के नेतृत्व में मंडल कारा का निरीक्षण किया गया। इस दौरान चीफ लीगल एड डिफेंस काउन्सिल प्रजापति झा एवं सहायक एलएडीसीएस कमलेश कुमार भी उपस्थित रहे। निरीक्षण के क्रम में बंदियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का जायजा लिया गया तथा जेल में बंद कैदियों कों विधिक सहायता से संबंधित जानकारी प्राप्त की गई। सचिव ने बंदियों को बताया कि जो कैदी अपने खर्च पर अधिवक्ता रखने में सक्षम नहीं हैं उन्हें जिला विधिक सेवा प्राधिकार के माध्यम से निःशुल्क विधिक सहायता प्रदान की जाएगी। टीम ने जेल परिसर स्थित बहुउद्देशीय कक्ष और अस्पताल का भी निरीक्षण किया तथा वहां मौजूद व्यवस्थाओं और समस्याओं की जानकारी ली। जेल प्रशासन द्वारा बताया गया कि बंदियों के पुनर्वास और आत्मन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.