लखीसराय, जून 24 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डीएलएसए) के सचिव विधानंद सागर ने बुधवार को मंडल कारा लखीसराय का निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ चीफ लीगल एंड डिफेंस काउंसिल प्रजापति झा, कर्मी संदानंद कुमार एवं संजीव कुमार भी मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान जेल में बंद कैदियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं एवं विधिक सहायता व्यवस्था का जायजा लिया गया। सचिव ने बंदियों को बताया कि जो कैदी आर्थिक रूप से कमजोर हैं और अपने खर्च पर अधिवक्ता रखने में सक्षम नहीं हैं, उन्हें जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से निःशुल्क कानूनी सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। इसके लिए संबंधित बंदी आवेदन देकर लाभ प्राप्त कर सकते हैं। यह भी पढ़ें- जिला जज सहित अधिकारियों ने की जेल की विजिट निरीक्षण टीम ने जेल परिसर में संचालित बहुउद्देशीय कक्ष, पाठशाला, अस्प...