लखनऊ, जून 1 -- जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में सोमवार को ग्रीष्मकालीन इंटर्नशिप कार्यक्रम का शुभारम्भ हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन अपर सिविल जज (सीनियर डिवीजन) व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के प्रभारी सचिव अभिषेक शर्मा ने किया। कार्यक्रम में चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसिल अरुण कुमार मिश्रा ने इंटर्नशिप में प्रतिभाग कर रहे विधि छात्र-छात्राओं को प्रशिक्षण दिया। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण व जनपद न्यायाधीश तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष मलखान सिंह के दिशा-निर्देशन में आयोजित हो रहा है। यह भी पढ़ें- पांच जून तक करें आवेदन, डीएलएसए में एक माह की इंटर्नशिप का अवसर

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...