चम्पावत, जुलाई 1 -- जगदीश राय, लोहाघाट। बाराकोट और लोहाघाट में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से हरेला माह पर पौध रोपण किया। इस दौरान उन्होंने लोगों को हरियाली बरकरार रखने का संदेश दिया। बुधवार को राजकीय प्राथमिक विद्यालय कालाकोट में प्रधानाध्यापक गिरधर राम, सहायक अध्यापिका कविता आर्या तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पीएलवी ने कीवी, रबर प्लांट, देवदार, संतरा और माल्टा सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए। इस मौके पर पीएलवी नवीन पंत, मनोज जोशी, अशोक अधिकारी, प्रियंका जोशी, संतोषी अधिकारी,कुसुम मौजूद रहीं। वहीं पंचेश्वर कोतवाली में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चंपावत के निर्देश और एसआई हुकम सिंह यादव के अध्यक्षता में माल्टा और नींबू के पौधे लगाया। इस मौके पर पीएलवी कमल राम, बृजेश चन्द्र जोशी, तारा सिंह, रेनू गड़कोटी, शीला तड़ागी आदि मौजूद...