संतकबीरनगर, अगस्त 10 -- संतकबीरनगर, निज संवाददाता। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण संतकबीरनगर और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, चाईबासा (झारखंड) के समन्वित प्रयास से वर्षों से अपने परिवार से बिछड़े एक बुजुर्ग को सकुशल उनके परिजनों से मिलवा दिया। यह मानवीय पहल न्याय के साथ-साथ संवेदनशीलता, सेवा एवं सामाजिक उत्तरदायित्व के निर्वहन की वजह से हुआ है। यह जानकारी सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अनन्या साह ने दी।उन्होंने बताया कि संतकबीरनगर जिले के बनपुरवा ग्राम निवासी फूलदेव यादव किसी कारणवश भटककर झारखंड के चाईबासा पहुंच गए थे। रास्ता भटकने के दौरान उनके साथ सड़क दुर्घटना भी हुई, जिसके बाद स्थानीय लोगों की सहायता से उन्हें वृद्धाश्रम, चाईबासा में आश्रय एवं आवश्यक देखभाल उपलब्ध कराई गई। बाद में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, चाईबासा ने उनकी पहचान स्थापित करने...