जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की पहल, विद्युत वादों के निस्तारण पर जोर
महाराजगंज, सितम्बर 2 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। आगामी 12 सितंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से तैयारियां तेज कर दी गई हैं। विद्युत वादों के अधिकाधिक निस्तारण के उद्देश्य से समस्त विद्युत अधिकारियों की प्री-ट्रायल बैठक आयोजित की गई। बैठक में लंबित विद्युत मामलों को आपसी सहमति और सुलह-समझौते के आधार पर निस्तारित कराने पर चर्चा की गई।जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव सुनील कुमार नागर ने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत में आपसी सुलह-समझौते के आधार पर विभिन्न प्रकार के मामलों के निस्तारण का प्रयास किया जाएगा। इनमें शमनीय आपराधिक वाद, धारा 138 पराक्रम्य लिखित अधिनियम के मामले, बैंक वसूली वाद, मोटर दुर्घटना प्रतिकर याचिकाएं, पारिवारिक एवं श्रम वाद, भूमि अधिग्रहण संबंधी मामले, विद्युत ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.