चंदौली, मई 24 -- चंदौली। जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चंदौली के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की पूर्णकालिक सचिव निकिता गौड़ ने शनिवार को राजकीय बाल गृह (शिशु/राजकीय) विशेषज्ञ दत्तक ग्रहण अधिकरण का निरीक्षण किया। इस दौरान वह ग्राम बिछिया कला स्थित राजकीय बाल गृह (शिशु/राजकीय) विशेषज्ञ दत्तक ग्रहण अधिकरण का हाल जाना। वहां मौजूद बच्चों से बात की। निरीक्षण के दौरान कुल छह कर्मचारीगण उपस्थित मिले। जिसमें प्रबन्धक अरविन्द कुमार, सोशल वर्कर कुंजन सिंह, नर्स अर्चना कुमारी, आया गुलिस्ता व प्रियंका, चौकीदार रन्जू कुमारी उपस्थित पाये गये। राजकीय बाल गृह (शिशु/राजकीय) विशेषज्ञ दत्तक ग्रहण अधिकरण का निरीक्षण दौरान 8 बालक एवं 6 बालिका संस्था में पायी गई। यह भी पढ़ें- नशा मुक्ति केंद्र के निरीक्षण में मिलीं कई खामियां ...