कानपुर, मार्च 17 -- कानपुर। डिपार्टमेंट ऑफ साइंस एण्ड टेक्नोलॉजी (डीएसटी) के निर्देश पर मंगलवार को बीएनएसडी शिक्षा निकेतन में जनपद स्तरीय विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता आयोजित की गई। ओंकारेश्वर सरस्वती के छात्र यश द्विवेदी ने बायो एलगल फ्यूल मॉडल प्रस्तुत कर 5000 रुपये का प्रथम पुरस्कार जीता। ग्रीन साइकिल मॉडल पर ओंकारेश्वर के कार्तिकेय जायसवाल ने 3000 की राशि का दूसरा पुरस्कार जीता। मिसाइल टेक्नोलॉजी पर जीएचएस जहांगीराबाद के हिमांशु ने 2000 रुपये का तृतीय पुरस्कार जीता। स्मार्ट सिटी पर ज्ञान भारतीय बालिका की वैष्णवी शुक्ला और रिन्यूएबल एनर्जी पर बीएनएसडी शिक्षा निकेतन के आदित्य पांडेय ने 1000-1000 रुपये का सांत्वना पुरस्कार जीता। जिला विद्यालय निरीक्षक संतोष राय ने इन बच्चों को पुरस्कृत किया गया। कुल 15 बच्चों का चयन मंडल स्तरीय प्रतियोगिता के...