हमीरपुर, जुलाई 10 -- हमीरपुर। सांसद अजेंद्र सिंह लोधी की अध्यक्षता में शुक्रवार को जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति (दिशा) की बैठक कलेक्ट्रेट स्थित डॉ.कलाम सभागार में हुई। बैठक में भारत सरकार जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति (दिशा) की जारी गाइड लाइन्स 2022 एवं समय-समय पर निर्गत भारत सरकार के पत्रों द्वारा जारी योजनाओं की बैठक में विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में मुख्य रूप से नलकूपों के विद्युत कनेक्शन एवं ग्राम पंचायतों में शवदाह गृह में शिलापट्ट लगाने, नमामि गंगे के तहत गांवों में बिछाई गई पाइप पेयजल योजनांतर्गत घरों में विधायक एवं प्रमुखों द्वारा सभी घरों में पानी पहुंचाने की चर्चा की गई। बैठक में सदर विधायक डॉ.मनोज प्रजापति, राठ विधायक मनीषा अनुरागी, जिपंअ जयंती राजपूत, डीएम अभिषेक गोयल, एसपी मृगांक शेखर पाठक सहित अन्य अधिकारी व जनप...