रामनगर, दिसम्बर 14 -- रामनगर। टैक्स बार एसोसिएशन रामनगर ने क्षेत्र में विकास प्राधिकरण द्वारा लगातार जारी नोटिसों और नक्शा पास कराने की जटिल प्रक्रिया को लेकर रविवार को एक रिसॉर्ट में बैठक आयोजित की। बैठक में टैक्स बार के पदाधिकारियों के अलावा विभिन्न सामाजिक संगठनों, प्रतिनिधियों और स्थानीय नागरिकों ने भी हिस्सा लिया। रामनगर टैक्स बार के अध्यक्ष पूरन पांडे ने आरोप लगाया कि विकास प्राधिकरण द्वारा की जा रही कार्रवाई से आम जनता गहरे तनाव में है। कई ग्रामीण अपने निजी आवासों और गौशालाओं का निर्माण कर रहे हैं, फिर भी प्राधिकरण की ओर से उन्हें नोटिस भेजे जा रहे हैं। जिससे लोगों में नाराजगी और भ्रम की स्थिति बनी हुई है। वहीं रामनगर टैक्स बार के उपसचिव मनु अग्रवाल ने बताया कि विकास प्राधिकरण की वर्तमान कार्यप्रणाली शक के घेरे में है। ग्रामीणों का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.