संतकबीरनगर, जनवरी 31 -- बेलहर, हिन्दुस्तान संवाद। जिला विकास अधिकारी प्रेम प्रकाश त्रिपाठी ने शुक्रवार को बेलहर मुख्यालय पहुंचकर औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने एसआईआर से संबंधित नोटिसों के निस्तारण के प्रगति की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान जिला विकास अधिकारी ने उपस्थित मतदाताओं से सीधे बातचीत कर उन्हें मिल रही सुविधाओं और नोटिस वितरण की स्थिति की जानकारी ली। साथ ही खंड विकास अधिकारी उमेश प्रसाद ओझा से एसआईआर नोटिस के क्रियान्वयन को लेकर विस्तार से चर्चा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिला विकास अधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी पात्र मतदाताओं तक समयबद्ध तरीके से नोटिस पहुंचे और किसी भी स्तर पर लापरवाही न हो। इस दौरन खंड विकास अधिकारी उमेश प्रसाद ओझा, एडीओ पंचायत पंकज सिंह, सचिव सर्वेश कुमार सिंह, अनूप कुमार, अजीत सिंह,...