संभल, मार्च 30 -- जिला विकास अधिकारी राम आशीष की बेटी स्वाति का चयन उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के सम्मिलित राज्य/ प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा ( पीसीएस) -2024 में चयन हुआ है। स्वाति का चयन खंड विकास अधिकारी के पद पर हुआ है। लोकसेवा आयोग द्वारा 29 मार्च 2026 को पीसीएस 2024 का अंतिम परिणाम जारी किया गया। स्वाति के खंड विकास अधिकारी के पद पर चयनित होने पर जिला विकास अधिकारी ने हर्ष व्यक्त किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...