धनबाद, अप्रैल 9 -- धनबाद, प्रमुख संवाददाता। जिलास्तरीय लेखा परीक्षा में धनबाद झारखंड में अव्वल रहा। समाहरणालय में आयोजित लेखा परीक्षा में 81 लिपिक शामिल हुए, जिनमें 46 उत्तीर्ण हुए। जो पूरे झारखंड में उत्तीर्ण होने वाले लिपिकों में सर्वाधिक हैं। रांची में आयोजित लिपिक परीक्षा में 39 और पलामू में 36 लिपिक उत्तीर्ण हुए थे, जबकि 2021 में 4.5%, 2022 में 4.2% तथा 2023 में धनबाद में आयोजित लिपिक परीक्षा का परिणाम 28% था। वहीं इस बार लिपिक परीक्षा का परिणाम 57% रहा। विभिन्न विषयों पर लिपिकों को प्रशिक्षण दिया गया। इसके बाद उनकी परीक्षा ली गई, जिसमें 73 में से 46 लिपिकों ने उत्तीर्णता अंक प्राप्त किए। इसके बाद असफल लिपिकों के लिए पुनः प्रशिक्षण का आयोजन किया गया, जिसमें 51 लिपिकों में से 50 लिपिक उत्तीर्ण हुए। डीसी आदित्य रंजन ने सभी प्रशिक्षकों ...