चंदौली, फरवरी 26 -- पीडीडीयू रेल मंडल सभागार में बुधवार की शाम रेलवे और जिला प्रशासन के बीच बेहतर तालमेल एवं सहयोग स्थापित करने के उद्देश्य से समन्वय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता अपर मंडल रेल प्रबंधक दिलीप कुमार ने किया। इसमें अतिक्रमण हटाने सहित यात्री सुविधा को लेकर मंथन किया गया। इस दौरान रेल क्षेत्र में सुगमता, सुरक्षा तथा आसपास के क्षेत्रों में यात्रियों और स्थानीय निवासियों की सुविधाओं को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए विभिन्न विषयों पर सकारात्मक विचार-विमर्श किया गया। बैठक का मुख्य उद्देश्य रेल क्षेत्र एवं आसपास के इलाकों से जुड़े मुद्दों पर आपसी समझ बढ़ाना तथा बेहतर प्रबंधन के लिए संयुक्त प्रयास सुनिश्चित करना था। इस दौरान पीडीडीयू जंक्शन के प्रवेश-निकास की सुविधाओं को और सुगम बनाने पर बातचीत हुई, जहां संकीर्ण प्रवेश द्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.