बोकारो, मई 21 -- बोकारो ,प्रतिनिधि। जिला रामरुद्र सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में आयोजित तीन दिवसीय समर कैंप 2026 का गुरूवार को समापन हो गया। समर कैंप में विद्यालय के कक्षा 6 से 12 तक के कुल 627 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यह भी पढ़ें- पाकुड़िया में तीन दिवसीय विशेष समर कैंप का सफल आयोजनसमर कैंप के दौरान गतिविधियाँ समर कैंप के दौरान विद्यार्थियों को वॉलीबॉल, कबड्डी, खो-खो सहित विभिन्न खेल गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही एनसीसी कैडेट्स के लिए विशेष प्रशिक्षण सत्र का भी आयोजन किया गया। कैंप का उद्देश्य विद्यार्थियों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, टीम भावना एवं खेल प्रतिभा का विकास करना था। यह भी पढ़ें- जिला रामरुद्र सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में तीन दिवसीय समर कैंप शुरू विद्यालय के प्राचार्य के विचार विद्यालय के प्राचार्य डॉ. ...