सिमडेगा, मार्च 2 -- सिमडेगा,जिला प्रतिनिधि। डीसी कंचन सिंह की अध्यक्षता में जिला योजना कार्यकारिणी समिति की बैठक हुई। बैठक में जनतादरबार, जनप्रतिनिधियों एवं पदाधिकारियों द्वारा प्राप्त विभिन्न प्रस्तावों जैसे पुल-पुलिया निर्माण, पीसीसी पथ, गार्डवाल तथा पेयजल व्यवस्था पर विस्तार से चर्चा की गई। योजना एवं विकास विभाग, रांची द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 में जिला योजना अनाबद्ध निधि के तहत प्राप्त राशि से प्राथमिकता के आधार पर योजनाओं का चयन किया गया। डीसी ने चयनित अनाबद्ध योजनाओं का शिलान्यास केंद्रीकृत रूप से कराने का निर्देश दिया, ताकि कार्यों में पारदर्शिता एवं समन्वय सुनिश्चित हो सके। बैठक में विकास कार्यों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा करने पर भी जोर दिया गया। बैठक में एसी ज्ञानेन्द्र, विशेष प्रमंडल के ईई अरूण कुमार, भवन प्रम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.