फरीदाबाद, जून 9 -- नूंह, सरसमल। जिलास्तरीय योग प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्गों के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए अपनी जगह पक्की कर ली है। चयनित खिलाड़ी राज्यस्तरीय योग प्रतियोगिता में नूंह जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न विद्यालयों और संस्थानों से आए खिलाड़ियों ने भाग लिया। अंडर-18 बालक वर्ग में अमन, नवदीप, लक्ष्य, राम खिलाड़ी और अंकुर का चयन किया गया है। वहीं अंडर-18 बालिका वर्ग में रीतू, सरिता, सोयता, सिमरन और राधिका ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए चयन सूची में स्थान बनाया है。

आयु वर्ग के चयनित खिलाड़ी 18 से 55 वर्ष आयु वर्ग के पुरुष वर्ग में प्रशांत, दीपक और देवेंद्र कुमार का चयन हुआ है। महिला वर्ग में बबीता रानी दहिया ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए जगह बनाई है। च...