आदित्यपुर, मार्च 9 -- गम्हरिया, संवाददाता। सरायकेला-खरसावां जिला योगासन खेल संघ की बैठक में नई कार्यकारिणी समिति का गठन किया गया। डीवीसी मोड़ पर स्थित एक होटल सभागार में झारखंड राज्य योगासन संघ के पर्यवेक्षकों की उपस्थिति में जिले की नई कार्यकारिणी की औपचारिक घोषणा की गई। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने विधिवत अपना पदभार भी ग्रहण किया। बैठक में राज्य महासचिव चंदू शर्मा एवं कोषाध्यक्ष प्रशांत किशोर सिंह विशेष रूप से उपस्थित थे। पदभार ग्रहण करने के पश्चात नवनियुक्त पदाधिकारियों ने जिले में योगासन खेल को जमीनी स्तर पर बढ़ावा देने और स्थानीय खिलाड़ियों को राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया। राज्य पर्यवेक्षकों ने नई टीम को बधाई देते हुए संगठन की मजबूती और अनुशासन पर विशेष जोर दिया।नवनियुक्त जिला क...