हरिद्वार, मार्च 12 -- एसएमजेएन पीजी कॉलेज में आयोजित जिलास्तरीय युवा संसद 2026 प्रतियोगिता में राहुल सिंह कार्की ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है। मान्या रावत ने द्वितीय और शांभवी श्रुति ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में मोहन श्याम ने चतुर्थ स्थान और साक्षी राणा ने पांचवा स्थान प्राप्त किया। एमएमजेएन पीजी कॉलेज के प्राचार्य प्रो. एसके बत्रा ने बताया कि प्रथम स्थान पर रहे राहुल सिंह कार्की ने आपातकाल ने नक्शा बदल दिया था, नामक कविता के माध्यम से विचार रखे। द्वितीय स्थान पर रही मान्या रावत ने इतिहास की भूलों को करने के बजाय सीखने पर बल दिया। तृतीय स्थान पर रही शांभवी श्रुति ने सिंहासन खाली करो जनता आती है, कविता द्वारा विचारों को प्रस्तुत किया। चतुर्थ स्थान पर रहे मोहन श्याम ने जब शब्दों पर पहरा हो तब लोकतंत्र पर खतरा विषय पर विचार...